पांच अरब बार डाउनलोड होकर व्हाट्सएप बना दूसरा गैर-गूगल एप

सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। फेसबुक द्वारा अधिकृत मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को पांच अरब बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह दूसरा गैर-गूगल एप बन चुका है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा सिर्फ प्लेस्टोर से डाउनलोड किए गए एप का नहीं है, बल्कि इस आंकड़े में सैमसंग और हुवावे जैसे सेलफोन में पहले से इंस्टॉल किए गए एप की संख्या भी शामिल है।

add

स्टेटिस्टा के अनुसार, व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे अधिक लोकप्रिय मोबाइल मैसेंजर एप है। मासिक तौर पर इसके 1.6 अरब सक्रिय यूजर्स हैं। इसके बाद 2019 में 1.3 अरब की संख्या के साथ फेसबुक मैसेंजर के यूजर्स और 1.1 अरब की संख्या के साथ वीचैट के यूजर्स हैं।

फेसबुक और यूट्यूब के बाद दुनियाभर में यह तीसरा सर्वाधिक लोकप्रिय एप है। गूगल प्ले स्टोर के अनुसार, दक्षिणी कोरिया व्हाट्सएप का तेजी से बढ़ता बाजार है। साल 2019 में इसके डाउनलोडिंग में 56 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading