GOPALGANJ : प्रेम-प्रसंग में नाराज देवर ने की भाभी की हत्या

GOPALGANJ : गोपालगंज में सिरफिरे आशिक देवर ने अपनी भाभी की निर्मम हत्या कर दी. हत्या के दौरान देवर ने अपनी भाभी को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद घर के दूसरे सदस्यों को भी युवक ने दूसरे कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

घटना गुरुवार को तड़के श्रीपुर ओपी के पाण्डेय परसा गांव की है. हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग बताई जा रही है. 35 वर्षीय मृतका का नाम शाहीना खातून है जो श्रीपुर के ओपी निवासी आफताब आलम की पत्नी थी. मृतका का पति आफताब दोहा क़तर में रहता है. जानकारी के मुताबिक शादी के बाद से ही शाहीना का अपने देवर मोहम्मद मोबिन शेख से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में दोनों देवर और भाभी में दो तीन दिनों से अनबन चल रहा था. गुरुवार सुबह किसी बात पर दोनों में आपस में झगड़ा हुआ इसके बाद शाहीना खातून की कमरे में बंद कर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उसके ही देवर मोहम्मद मोबिन शेख पर लगा है हालांकि हत्या की सूचना जैसे ही पड़ोसियों ने श्रीपुर ओपी पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मोबिन शेख और उसके पिता कलीम मियां को गिरफ्तार कर लिया और थाने में ले आई है. पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.