
BETTIAH : पश्चिम चंपारण में अब पुलिस वाले के घर और थाना कैंपस भी सुरक्षित नहीं रह गया है। बेखौफ चोर कैंपस परिसर स्थित पुलिस वालों के आवास को भी अपना निशाना बनाने से नहीं पीछे नहीं हट रहे।
एक ऐसी ही घटना नगर थाना जिला मुख्यालय बेतिया से सामने आई है। जहां नगर थाना के कैंपस में बीती रात चोरो ने पुलिस मुख्यालय के क्राइम रीडर गजेंद्र सिंह के आवास को अपना निशाना बनाया। चोरो ने उनके रूम की खिड़की तोड़कर लगभग 12 हजार रुपये और कुछ समानों पर अपना हाथ साफ कर दिया।
