चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने स्मार्ट लाइट एमआई मोशन एक्टिवेटेड नाइट लाइट 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट लाइट में यूजर्स को मोशन सेंसर मिलेगा, जो किसी भी चीज को डिटेक्ट कर लाइट को ऑन कर देगा।

तो ऐसे में अगर आप अपने कमरे में जाएंगे, तो लाइट अपने-आप ऑन हो जाएगी और आपके बाहर आते ही लाइट कुछ सेकेंड के बाद बंद हो जाएगी। वहीं, कंपनी ने इस स्मार्ट लाइट की कीमत 599 रुपये है।

यूजर्स शाओमी की इस लाइट को अपने हिसाब से कहीं भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस लाइट में दो ब्राइटनेस लेवल मिलेंगे और यह लाइट 360 डिग्री पर रोटेट होगी।

लेकिन, इस लाइट को रोजाना इस्तेमाल होने वाली एलईडी लाइट्स की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। वहीं, ग्राहक इस लाइट को कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकेंगे।