NALANDA : बर्थडे पार्टी में जा रहे दो युवकों की मौत

NALANDA : नालंदा में रफ्तार के कहर का नजारा गुरुवार के दिन देखने को मिला. इस रफ्तार में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि एक युवक ने गंभीर स्थिति में अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना नालंदा के खरनैय्या पुल के समीप की है, जहां पटना के फतुहा के रानीपुर के रहने वाले बिट्टू पांडेय और अजय यादव की मौत हो गई.

बता दें कि फतुहा के रानीगंज के दो युवक थरथरी के बेरमो गांव रिश्तेदार के बर्थडे पार्टी में भाग लेने जा रहे थे. उसी दौरान जैसे ही खरनैय्या पुल के समीप पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे बाइक सवार बिट्टू पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई.

बाइक एक्सीडेंट होने की खबर अफवाह की तरह इलाके में फैल गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने एक अन्य घायल युवक को गंभीर हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.