PATNA : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की जमकर धुनाई

PATNA : पटनासिटी के चौक थाना इलाके में एक युवक की जमकर धुनाई कर दी गयी। चौक शिकारपुर के सब्जी मंडी के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और पीटने लगे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई।

एक महिला ने राजू नाम के युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और उसे पकड़ लिया। बाद में महिला हल्ला करने लगी, जिससे वहां पर मौजूद लोगों ने बिना मामला समझे चोर की जमकर पिटाई कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.