सिनेमा का वह अनुभव कुछ अलग ही होता है जब असल जिंदगी के बाप और बेटे की जोड़ी एक साथ पर्दे पर भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे। अब पहली बार एक और बाप – बेटे, जैकी और टाइगर श्रॉफ, की जोड़ी टाइगर की आने वाली फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आएगी।

अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता जैकी श्रॉफ, टाइगर के ऑन-स्क्रीन पिता का निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता इस सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि वह चाहते थे कि इस जोड़ी को पहली बार पर्दे पर फिल्माने का श्रेय उनकी फिल्म को जाए।

फिल्म ‘बागी 3’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस जोड़ी को पर्दे पर उतारने को लेकर अपने उत्साह के बारे में बताते हुए कहा, ‘इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आएंगे। जब से हमने टाइगर को लॉन्च किया है, तब से सभी सब लोग इस बाप-बेटे की जोड़ी को एक साथ पर्दे पर देखना चाहते थे।

बहुत सारी अटकलें लगाई गई हैं, और पिछले छह वर्षों में कोई भी उन्हें एक साथ लाने में सक्षम नहीं हुआ है, क्योंकि ये दोनों कलाकार चाहते थे कि वे केवल तभी पर्दा साझा करेंगे जब एक फिल्म और भूमिका उनकी उपस्थिति का न्याय करेगी।’