200 करोड़ क्लब में शामिल होने की राह पर तानाजी, ये रहा छपाक का हाल

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर एक ही दिन रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्मों की रिलीज से पहले कांटे की ट’क्कर बताई जा रही थी। लेकिन रिलीज के बाद तानाजी का पलड़ा भारी हो गया है।

add

अजय देवगन स्टारर फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज के 14वें दिन भी कमाई में जुटी है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही अपना कारोबार शुरू कर लिया था। गुरुवार को फिल्म ने 6.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली और रिलीज के 14वें दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 196.98 करोड़ रुपये हो गया है।

add

जिसे देखकर लगता है कि अब फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में भी शामिल होने वाली है।फिल्म ‘तानाजी’ में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।

add

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की कहानी के हिसाब से माना जा रहा था कि ये फिल्म अच्छा कलेक्शन इकट्ठा करेगी। लेकिन फिल्म रिलीज के साथ ही विरोध की भेंट चढ़ गई और ठंडे बस्ते में चली गई। गुरुवार को फिल्म ने 0.35 लाख कुपये की कमाई की जिसके साथ ही फिल्म का 14 वें दिन का कलेक्शन 34.18 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading