#PATNA #BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जो लोग पार्टी के बैनर पर लोहिया- कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगाते हैं, वे बताएं कि चारा घो’टाला करना, बेना’मी सम्पत्ति बनाना और चपरासी से लेकर मंत्री बनवाने तक के बदले लोगों की जमीन लिखवाना क्या महापुरुषों का सम्मान करना है। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को लगातार अध्यक्ष और बेनामी सम्पत्ति मामले में अभियुक्त तेजस्वी प्रसाद यादव को नेता विरोधी दल का संवैधानिक पद देने वाली पार्टी को कर्पूरी जयंती मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

शुक्रवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने लोहिया के गैरकांग्रेसवाद का साथ दिया। परिवारवाद के विरुद्ध संघर्ष किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में जेपी के सेनानी की भूमिका निभाई थी। राज्य में पहली बार शराबबंदी भी उन्होंने ही लागू की थी। एक अन्य ट्वीट में कहा कि दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले कर्पूरी ठाकुर पटना में अपना मकान नहीं बनवा सके, लेकिन जो लोग उनके नाम का राजनीतिक फायदा उठाने पर तुले हैं उन्होंने सात पीढ़ियों के लिए सम्पत्ति बटोर ली। पार्टी का कोई नेता एक दिन में करोड़ों फ्लैट बेच कर कालाधन छिपाता है, तो कोई 29 लाख की बाइक का शाही शौक पूरे करता है।
