#BIHAR #INDIA : गणतंत्र दिवस को लेकर कोसी और सीमांचल के जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इस संदर्भ में जेल आईजी पटना के द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है। इसमें बिहार के सभी जिलों के जेलों में झंडा फहराना अनिवार्य करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा करने का आदेश दिया गया है।

कोसी व सीमांचल के जेलों में विशेष सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा बलों के संख्या भी बढ़ाई गई है। वाच टावर पर ड्यूटी करने वाले सुरक्षा बलों की संख्या को भी तत्काल बढ़ा दिया गया है। नेपाल-बांग्लादेश से सटे सुपौल और किशनगंज के जिलों के जेलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस मामले की मॉनिटरिंग जेल आईजी के द्वारा लगातार की जा रही है। केंद्रीय कारा पूर्णिया के अंतर्गत आने वाली सात उपकार में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सीसीटीवी कैमरे से नजर भी रखी जा रही है।
