#BIHAR #INDIA : पूरे देश के साथ ही बिहार में भी गणतंत्र दिवस की धूम है। हर जिले के सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों पर 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं भारत के 71वें गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के राजपथ पर हो रहा है। भारत के गणतंत्र के रूप में स्थापित होने की वर्षगांठ पर आयोजित 90 मिनट के समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

