BANKA : जहरीला पदार्थ खाने से बांका में तैनात दारोगा की मौत

BANKA : बांका जिले के खेसर थाना में तैनात दारोगा अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि दारोगा अरुण कुमार सिंह ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया  था. इसके बाद उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी. भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा था. जहां उनकी निधन हो गई.

खबरों के अनुसार खेसरा थाना में तैनात दारोगा अरुण कुमार सिंह ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक से खराब होने लगी. उनके साथियों ने जब देखा की अरुण कुमार बेसुध हो रहे हैं, तो  सहकर्मियों ने जल्दी से बगल के एक डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार कर दिया.

डॉक्टर से प्राथमिक उपचार कराने के बाद दारोगा को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एड्मिट कराया गया. फिर जहर खाने की जानकारी उनके परिजनों को दी गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. परिजन भागे-भागे भागलपुर पहुंचे. लेकिन उनके आने से पहले दारोगा अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया.

मायागंज अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि अरुण कुमार सिंह को लाने में अधिक टाइम लग गया था. जिस कारण हम उनको बचा नहीं सके. अगर उनको समय रहते लाया जाता तो उनको मौत से बचा सकते थे. डॉक्टर ने आगे बताया कि दारोगा ने अधिक विषाक्त पदार्थ ले लिया था. जहर लेने के बाद अरुण कुमार सिंह ने किसी भी साथी को इस बारे में जानकारी नहीं दी थी.

बताया जा रहा है कि खेसरा थाना के दारोगा अरुण कुमार सिंह पारिवारिक कलह से परेशान थे. बहुत दिनों से अरुण कुमार सिंह तनाव में दिख रहे थे. उनके साथियों का कहना है कि पारिवारिक टेंसन ने अरुण की जान ले ली.

परिजन भागलपुर पहुंच गए है. उनका रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस शव को अपने कब्जे में कर और पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है. पुलिस मौत कि जांच में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.