NAWADA : जेल के अंदर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिला कैदी कर रही हैं छठ

NAWADA : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर चारो तरफ उल्लास और भक्ति का माहौल है. हर ओर भगवान भास्कर छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं. ऐसे में नवादा मंडल कारा में भी महापर्व छठ की  गूंज देखने को मिल रही है. जेल के अंदर भी आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है.

मंडल कारा में बंद तीन महिला  कैदियों ने भी छठ पूजा का अनुष्ठान किया है. जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और तीनों व्रत रखने में व्रतियों को अन्य महिला कैदी सहयोग कर रही है. वहीं पुरुष कैदियों ने जेल के अंदर बने तालाब की साफ-सफाई कर दी है. जेल प्रशासन ने बताया कि बेगूसराय की रहने वाली रीता देवी एक माह पहले शराब के मामले में कौवाकोल से पकड़ा कर मंडल कारा आई थी.

वहीं सिरदला के मझौली स्कूल की सचिव चिंता देवी और उनकी सहयोगी जिनका नाम भी चिंता देवी है, दोनों गबन के आरोप में गिरफ्तार की गई थी. इन्हीं तीन कैदियों ने छठ व्रत का अनुष्ठान रखा है. नवादा मंडल कारा का माहौल भी इस समय भक्तिमय हो गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.