MUZAFFARPUR : ट्रक के ठोकर से तीन की मौत, एक घायल

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक के समीप ट्रक के ठोकर से तीन की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह घटना दामोदरपुर एनएच 28 की बतायी जाती है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले में आए दिन सड़क हादसा हो रहा है.

 

हादसा कभी तेज़ रफ़्तार के कारण हो रहा है तो कभी चालक के गलतियों के वजह से घटना घटित हो रही है. आज फिर चांदनी चौक के समीप सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति की मौत हो गई है.।

घटना ज़िला के कांटी थाना क्षेत्र की है. आपको बता दे कि एनएच 28 पर दामोदर पुर रेलवे गुमटी के निकट अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 3 व्यक्ति की मौत हो गई. वही एक की हालत नाजुक बनी हुई है.। घायलो को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेजा गया है. दो मृतक की पहचान हो गई है वही एक मृतक की पहचान नही हो पाई है. वही घायलों के बारे में भी पता किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक ने कई गाड़ियों को ठोकर मरते हुए वहां खड़े साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। साथ ही एक ट्रक का खलासी भी इस दुर्घटना में मारा गया है। पुलिस मौके पर पहुँच गयी है और मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.