SHEKHPURA : करंट लगने से किसान की मौत, किया सड़क जाम

SHEKHPURA : चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चकन्द्रा गांव में धान की फसल देखने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने  मौके पर पहुंचकर शव को सड़क पर रख जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

ग्रामीणों का आरोप है कि वायर काफी दिनों का है और जर्जर स्थिति में पहुँच चुका है. जिसे बदलने को लेकर ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से गुहार लगाया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. जिसका नतीजा है कि आए दिन कहीं न कहीं तार टूटकर गिरते रहता है, जिसके चपेट में कई ग्रामीण और जानवर आ जाते हैं.

आज हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने मांग को लोगों ने शेखपुरा- सिकंदरा एनएच 333 ए को चकन्द्रा गांव के पास जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जर्जर तारों को बदला जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए. मृतक किसान की पहचान 50 वर्षीय शिवालक यादव के रूप में हुई है. किसान के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.