
VAISHALI : वैशाली में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार लहराते हुए दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मैनेजर और कर्मचारी से 9 लाख 40 हजार रुपए लूट लिए. हालांकि लूट के दौरान दोनों इसका विरोध जताया तो अपराधियों ने बिना सोचे दोनों को गोली मार दिया और वहां से फरार हो गए.
बता दें कि मामले में मिल रही जानकारी के अनुसार यह बातें सामने आई है कि दोनों बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे तभी रास्ते में ही अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पैसे हथियार के बल पर पैसे मांगने लगे. जब दोनों ने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने दोनों पर गोली से वार कर दिया.
फिलहाल एक का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. तो वहीं दूसरे को हाजीपुर सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां इनका इलाज चल रहा है. बता दें कि घटना नगर थाना क्षेत्र के अदलवारी की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी के मैनेजर और कर्मचारी बैंक में पैसा जमा करने का जा रहे थे. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.