JHANJHARPUR में कन्हैया कुमार का विरोध करेगी करणी सेना

#JHANJHARPUR #MADHUBANI #BIHAR #INDIA : करणी सेना की एक बैठक नगर पंचायत के सुशील सिंह के व्यवसायिक परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता दिवाकर कुमार सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में करणी सेना का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वामपंथी नेता कन्हैया कुमार के पांच फरवरी को झंझारपुर ललित कर्पूरी स्टेडियम में प्रस्तावित कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा।

अध्यक्षता कर रहे दिवाकर सिंह ने कहा कि वामपंथी नेता का विचारधारा देश के विपरीत धारा के साथ है। वह लोगों को संविधान के नाम पर भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस कारण करणी सेना के सभी सदस्य कन्हैया के प्रस्तावित सभा का बहिष्कार करेंगे। बैठक में बताया गया कि करणी सेना क्षेत्र के आम लोगों के सामाजिक मुद्दों, सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा, शैक्षणिक कार्य एवं अन्य सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक कार्य करेगी।

बैठक में प्रभास कुमार सिंह, सरिता सिंह, रूपेश कुमार सिंह, मानिक सिंह, दीपक कुमार सिंह, राघवेंद्र कुमार सिंह, तिलक कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, लोकेश कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, चंदन सिंह, सनी कुमार सिंह, मुरारी सिंह, विक्रम कुमार सिंह, शशांक सिंह, चंदन कुमार सिंह, सुमन सिंह, रितेश कुमार सिंह उर्फ पंडित, निखिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading