बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी पहली बार पर्दे पर फिल्म ‘लव आजकल’ के साथ आ रही है। फिल्म आने से पहले ही दोनों को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है। डेटिंग से लेकर साथ घूमने तक की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। लेकिन आग पर पानी उतना ही पड़ा कि धुंआ उठता रहे। 16 जनवरी को जब ‘लव आजकल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ तो कुछ फैंस को ये जोड़ी पर्दे पर अच्छी नहीं लगी।

साथ ही सारा को भी एक्टिंग के लिए ट्रोल किया जाने लगा। ट्रेलर में एक सीन के सारा इमोशनल होकर कार्तिक से कहती हैं कि ‘तुम मुझे तंग करने लगे हो।’ इस सीन को लेकर सारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने इसे ओवर एक्टिंग तक बता दिया।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने कहा कि एक्टिंग के लिए ट्रोल होना उन्हें काफी हर्ट करता है। फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में सारा ने कहा, ‘लोग अगर मुझे मोटा होने के लिए ट्रोल करते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अगर आपने मुझे कैप पहनने के लिए ट्रोल किया तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मैं यहां अभिनय करने के लिए हूं। यही मेरा काम है, यही मेरा पेशा है। यह मामला गंभीर है।