बिहार पुलिस ने बदली परीक्षा की तारीख, जानें

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 20 जनवरी को होने वाली थी लेकिन किसी कारण वश परीक्षा स्थगित हो गई।  इस परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवार बैठने वाले थे, जो अब नई तिथियों का इंतजार कर रहे हैं।

परीक्षा के लिए बिहार पुलिस ने नया शेड्यूल जारी किया है। बिहार ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी।

सीएसबीसी बिहार ने अक्टूबर 2019 में एक विज्ञापन जारी करके यह जानकारी दी कि वह 11,880 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है।

add

परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए एडमिट कार्ड दिसंबर 2019 माह के अंत में जारी हुए थे।

बता दें कि बिहार पुलिस ने परीक्षा से पांच दिन पहले यानी 15 जनवरी को एक नोटिस जारी किया था। जिसके अनुसार, परीक्षा स्थगित हो गई थी। इसके लिए बिहार पुलिस ने कोई कारण नहीं बताया था।

मुख्य जानकारी-

उम्मीदवार के लिए परीक्षा की तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है।

 

add1

परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पहुंचना होगा जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चलेगा।

इस परीक्षा में केवल वहीं छात्र शामिल होंगे जो 20 जनवरी को परीक्षा में शामिल होने वाले थे।

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 20 फरवरी से डाउनलोड कर पाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading