मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का बुधवार को गोवा में आकस्मिक नि’धन हो गया। उनके नि’धन की खबर फैलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शो’क की ल’हर दौड़ गई।
वेंडल इन दिनों गोवा में एक कॉस्ट्यूम म्यूजियम पर काम कर रहे थे और हाल ही में इसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी जानकारी दी थी।
वेंडल इसे लेकर गोवा के कोलवाले में 450 साल पुरानी एक इमारत में काम करते रहे हैं।

वेंडल के नि’धन पर केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा तमाम फिल्मी हस्तियों ने शोक प्रकट किया है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने वेंडल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके नि’धन को एक अपूरणीय क्षति बताया
रॉड्रिक्स के नि’धन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शो’क व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘वेंडेल रॉड्रिक्स के अचानक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह भारत के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनर थे। मेरी संवेदना वेंडेल के परिजनों के साथ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’
