
PATNA : जस्टिस एपी शाही ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है. आज शिनवार को राजभवन में गवर्नगर लालजी टंडन ने पद की शपथ दिलाई. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ – साथ कई राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल हुए. आपको बता दें कि एपी शाही पटना हाईकोर्ट के 42वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं.

पटना हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य नयायाधीश थे. 1 जनवरी 1959 को जन्मे शाही ने वकालत की डिग्री पास करने के बाद इलाहबाद हाईकोर्ट में सितम्बर 1985 में प्रैक्टिस शुरू की थी. वकील के रूप में काम करते हुए उन्हें 24 सितम्बर 2004 को इलाहबाद हाईकोर्ट में जज बहाल किया गया था. न्यायमूर्ति शाही 31 दिसंबर 2020 में सेवानिर्वित होंगे.

मालूम हो कि पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमआर शाह को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाये जाने से ये पद रिक्त हुआ था. न्यायमूर्ति शाही पटना हाईकोर्ट के 42वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. पटना हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस सहित 53 पद स्वीकृत हैं. पिछले साल कई जजों की नियुक्ति हुई थी. लेकिन उसके बाद भी कई जजों के पद अभी भी खाली है.

उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों को बंद करने के मामले में दिये उन्होंने अपने फैसले में कहा था कि सरकार बूचड़खाने को बंद करके किसी को खाने के मूल अधिकार से वंचित नहीं कर सकती. खाने का अधिकार में अपनी पसंद का खाना शामिल है, जिसमें मांस खाने का भी अधिकार है. साथ ही सरकारी वकीलों की नियुक्ति में महाधिवक्ता के अधिकार स्पष्ट हुए उन्होंने सरकार को वकीलों की नियुक्ति की समीक्षा करने पर मजबूर कर दिया था.