BODHGAYA : विदेशी पर्यटकों का बैग चोरी करने वाले दो शातिर नेपाली चोर धराये

BODHGAYA : गया महाबोधि मंदिर में विदेशी पर्यटकों का बैग चोरी करने वाले चोर पकड़े गये. शातिर तिब्बती चोर बाप-बेटा को बोधगया थाना के पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चोर प्रतिदिन मंदिर में अहले सुबह जाकर चोरी की घटना को अंजाम देता था. यह अधिकतर विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाते थे. वह पर्यटकों के बैग चुराते थे. पुलिस को काफी दिन से इन चोरों की तलाश थी.

शातिर चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसी आधार पर पुलिस इन्हें पकड़ पाई है. गिरफ्तार चोर ने पुलिस को बताया को वो नेपाल का रहने वाला है और आये दिन महाबोधि मन्दिर के परिसर आये विदेशी पर्यटकों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था. इस काम में दोनों बाप-बेटा साथ थे.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.