
NAWADA : शनिवार की दोपहर रजौली एसडीएम आवास से कुछ ही दूर पर स्थित महादेव मोड़ बस पड़ाव के पास हुई एक बम विस्फोट में दो बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज राजकीय अस्पताल रजौली में किया जा रहा है । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है । इस संबंध में रजौली थाना पुलिस ने तीन महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि महादेव मोड़ के पास वाहन का इंतजार कर रहे कुछ यात्रियों के पोटरी में हुए विस्फोट की घटना में कटनी (मध्य प्रदेश) का रहने वाला 30 वर्षीय मिराज साव, 7 वर्षीय वर्तिका तथा 8 वर्षीय अराबा घायल हो गया है।
उन्होंने बताया कि खानाबदोश की जिंदगी जीने वाले ऐसे लोग घने जंगलों में सूअर मारने के लिए ऐसे विस्फोटक का इस्तेमाल करते हैं । विस्फोटक को पोटरी में रखकर जंगल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान बम विस्फोट हो गई जिसमें 2 बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट का आवाज़ इतना तेज था कि लोग डर कर घरों से निकल गए । बताया जाता है कि इस घटना में एक और युवक का हाथ उड़ गया, जो पुलिस के डर से कहीं छुपकर इलाज करा रहा है।

पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। गौरतलब है कि घटनास्थल महादेव मोड़ से कुछ ही दूर पर रजौली एसडीएम का आवास भी है। अब यह कह पाना पाना मुमकिन नहीं है कि बम विस्फोट का उद्देश्य क्या था । घायल मिराज द्वारा इस विस्फोट का इस्तेमाल सूअर मारने के लिए किए जाने की बात बताया है ।