BETTIAH : 75 किलो नेपाली गांजा के साथ दो धंधेबाज़ गिरफ्तार

BETTIAH : प. चंपारण की सीमा पर स्थित इनरवा पुलिस ने नेपाली गांजा के साथ दो कारोबारी को धर दबोच  में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से खम्हीया स्थित सामुदायिक भवन के पास से गांजा का खेप लेकर कारोबारी भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस अलर्ट हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सामुदायिक भवन के पास नाका लगा दी।तभी बॉर्डर की तरफ से शनिवार की अहले सुबह दो  पर नजर पड़ी। पुलिस ने ललकारते हुए दोनों संदिग्धों को पकड़ गहन तलाशी ले।

तलाशी के दौरान पांच बंडल मे रखा हुवा गठरी म 75 किलो नेपाली गांजा बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गांजा बरामद होते ही पुलिस ने दोनों कारोबारियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए हुए कारोबारियों की पहचान ख्महिया निवासी गुदर महतो व उसका पुत्र सुनिल कुमार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.