नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) की ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (एआईईईए) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 01 मार्च से शुरू हो चुके है। इसके जरिए स्टूडेंट्स देश के कृषि विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी और जेआरएफ / एसआरएफ कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाय कर सकते हैं। साथ ही आवेदन फॉर्म 31 मार्च तक उपलब्ध रहेंगे।
एनटीए 1 जून को इसके लिए एंट्रेस टेस्ट का आयोजन करेगा, जिसके बाद 15 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस एंट्रेस टेस्ट के जरिये ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ही जूनियर रिसर्च फेलो और सीनियर रिसर्च फेलो में एडमिशन लिया जाएगा। मेरिट लिस्ट के जरिए परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को काउंसलिंग में शामिल होना होगा।

ऐसे करें आवेदन :
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
यहां एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें
अब नए पंजीकरण पर क्लिक कर विवरण भरें
यहां फॉर्म भरकर फोटो अपलोड करें
अब आवेदन शुल्क जमा करके सबमिट करें
ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए शुल्क 700 रुपये और पीजी के लिए 1000 रुपये है। वहीं जेआरएफ / एसआरएफ के लिए 1700 रुपये है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क क्रमश: 350 रुपये, 500 रुपये और 850 रुपये है।
