सलमान की ‘राधे’ ईद पर होगी रिलीज

यशराज फिल्म्स ने शनिवार को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘राधे-यूअर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी। ये फिल्म ईद 2020 यानी 22 मई 2020 को रिलीज होगी। प्रोडक्शन हाउस ने इस बात की घोषणा अपने अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर की।

इसके साथ ही यशराज ने फिल्म के दो फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किए। जिसमें सलमान का एक्शन लुक दिखाई दे रहा है। इनमें से एक पोस्टर में वे लेदर जैकेट और जींस पहने गोलियां चलाते दिख रहे हैं, वहीं दूसरे पोस्टर में जींस-टीशर्ट में नजर आ रहे हैं।

add १

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए यशराज फिल्म्स ने लिखा, ‘यशराज फिल्म्स की वर्ल्ड वाइड रिलीज। #राधे- यूअर मोस्ट वांटेड भाई इन सिनेमाज, ईद 2020’।

इस फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा हैं और सलमान के साथ ये उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों वांटेड और दबंग 3 में भी काम कर चुके हैं। फिल्म में सलमान के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आएंगी। इसके अलावा रणदीप हुडा और जैकी श्रॉफ भी फिल्म में दिखाई देंगे। यशराज फिल्म्स के अलावा सलमान खान, सोहैल खान और अतुल अग्निहोत्री इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स हैं।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading