उड़ान के दौरान यात्रियों को वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

अब उड़ान के दौरान यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को इसकी इजाजत दी है।  भारत में संचालित उड़ानों में यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। विस्तारा के सीईओ लेस्ली थंग ने एवरेट में पहले बोइंग 787-9 विमान की डिलीवरी के मौके पर कहा था कि यह भारत में उड़ान के दौरान वाई-फाई उपलब्ध कराने वाला पहला विमान होगा।

विमानन क्षेत्र में यात्रियों को एक और नई सुविधा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। यानी यात्री फ्लाइट में फेसबुक, ट्विटर जैसी तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

add १

उड़ानों के दौरान अगर आपका लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ई-रीडर या कोई अन्य उपकरण फ्लाइट मोड या एयरप्लेन मोड पर होगा, तो पायलट विमान में सवार यात्रियों को वाई-फाई के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकता है।

मई 2018 से पहले भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ने वाले प्रत्येक विमान को डाटा या फोन सेवा चलाने की मंजूरी नहीं थी। यात्रा के वक्त यात्रियों को अपना मोबाइल फोन बंद करके या फिर फ्लाइट मोड पर रखना होता था। यह नियम विदेश से आने वाली उड़ानों पर भी लागू था। हालांकि अब दूरसंचार विभाग ने पहले लगाई रोक को हटा लिया है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading