SHEOHAR : विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, चार चक्के गाड़ी के साथ तीन बाइक बरामद

SHEOHAR : पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 16 नवंबर 2018 को रात्रि में तरियानी थाना अंतर्गत ग्राम मौतनाजे में छापेमारी कराई गई। जहां से 1278 बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है, इसके साथ पुलिस ने कारोबारी के चार चक्का वाहन व तीन मोटरसाइकिल को भी जप्त किया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि तरियानी थाना क्षेत्र के ग्राम मौतनाजे में छापेमारी की गई छापेमारी में चुनचुन राय पिता स्वर्गीय लालबाबू राय साकिन मोतनाजे थाना तरियानी जिला शिवहर के डेयरी के दुकान के पास चार पहिया वाहन के साथ 240 बोतल 180 एम एल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

रॉयल एस्टेट प्रीमियम व्हिस्की 223 बोतल 180 एम एल में ,पार्टी स्पेशल व्हिस्की 15 बोतल प्रत्येक 180 एम एल में, एक मोटरसाइकिल होंडा शाइन बीआर 06 बीएल 5384, ब्लू रंग का होंडा शाइन मोटरसाइकिल बीआर 06,बी जे 6591 तथा हीरो होंडा स्प्लेंडर काला रंग का मोटरसाइकिल बीआर 55—4036 बरामद किया गया है।

साथ ही बैजू पासवान पिता परमेश्वर पासवान साटिन मोतनाजे के उसके घर से 240 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस तरह कुल 1278 बोतल विदेशी शराब 230 लीटर को जब्त किया है, उक्त छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर गोरख राम, धनगश्ती दल के प्रभारी दयाशंकर साह, अन्य पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि मद्य निषेध अभियान के तहत शिवहर जिले में व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है, तथा इस तरह के मामले में पकड़े जाने पर बख्शे नहीं जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.