MUZAFFARPUR : कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में गजपा का आक्रोश मार्च

MUZAFFARPUR : गरीब जनक्रान्ति पार्टी की ओर से जिलाप्रभारी बबन सिंह शेरु के नेतृत्व में फर्जी मुकदमे की वापसी एवं मुशाहरी में लगातर कार्यकर्ताओं के ऊपर हो रहे हमले के खिलाफ आक्रोश मार्च रहुआ चौक से मुशहरी थाने तक निकाली गयी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया. गजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कृष्ण जी ने कहा कि लगातार हमारे कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के ऊपर हमले हो रहे है जिसके कारण हमारे कार्यकर्ताओं में भय का माहौल है.

हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले भी होते है और उन्हें मुकदमे के जाल में फसाया भी जाता है साथ और परिजनों को घर मे घुस कर धमकाया भी जाता है लेकिन हुमलोग यह बर्दास्त नही करने वाले है साथ ही जितने भी विरोधी है वो भी गजपा के लोकप्रियता से घबराए हुए है और लगातार हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले की साजिस रचते रहते है और यहां के जनप्रतिनिधियों भी थाने पर दबाब बना कर FIR करवाते है और हमारे कार्यकर्ताओं को तोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है.

मैं उन सभी लोगों को यह बताना चाहता हूं कि हमलोग धमकी और हमले से डरने वाले नही है और अब और जोर से जनसेवा का काम करेंगे और अगर फर्जी मुकदमा वापस नही लिया गया और हमले नही रुके तो पार्टी पूरे जिले में आंदोलन करेगी. हमलोग संविधान का सम्मान करते है. इस मार्च में मोहम्मद अमीन, रंजीत झा, मोहन राय, सद्दाम हुसैन, मुकेश पाठक, राजनं कुमार, तन्नू कुमार, सोनू कुमार, भूलन, सचिन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading