
DANAPUR : दानापुर नगर परिषद कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने लिपिक उमाशंकर प्रसाद को 1 लाख 67 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान निगरानी विभाग की टीम को बोरे में बंद 24 लाख रुपए भी बरामद किया है। विभाग इस बात की जांच कर रही है बोरे में भरा नोटों का बंडल किसका है। आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। लिपिक का सहयोगी को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
