BEGUSARAI : पिकअप-ट्रक की टक्कर से लगी आग, ट्रक जलकर राख, चालक की मौत

BEGUSARAI :  बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर सुल्ताना बाहा के समीप एनएच 28 पर शनिवार की सुबह ट्रक व पिकअप वैन की आमने – सामने टक्कर हो गई. इस घटना में पिकअप वैन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलावस्था में वे आधे घंटे तक वैन में फंसे रहे.

 

पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी तरह निकाल कर उसे चिंताजनक हालत में उपचार के लिए बेगूसराय भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान नवादा जिले के अकबरपुर थाना के भदौनी, बेलदारी के गणेश चौहान के पुत्र बलराम चौहान (22) के रूप में हुई है. वह वैन से दरभंगा जिला मुख्यालय में मछली पहुंचा कर वापस नवादा लौट रहा था.

लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ट्रक का बैटरी विस्फोट कर जाने से ट्रक में भयंकर आग पकड़ ली. ट्रक में लगी आग बुझाने के लिए तेघड़ा व दलसिंहसराय से दो दमकलों को बुलाया गया. अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक ट्रक पूरी तरह जल चुकी थी. इस बीच राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर फतेहा से रसीदपुर के बीच वाहनों का जाम लग गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading