शिक्षकों की ह’ड़ताल बिहार में जारी है, इसके बावजूद पिछले साल की ही तरह इस बार भी बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में ही जारी करेगा।
बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा 3 फरवरी से शुरू हुई और 13 फरवरी को संपन्न हुई। उसके बाद बिहार बोर्ड के मैट्रिककी परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई और ये परीक्षा 24 फरवरी को संपन्न हो गई है।

पहले से ही इंटरमीडिएट की परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को 7 मार्च तक पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की थी, लेकिन अब इसे 9 मार्च तक बढ़ा दिया है। वहीं, अब मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी 12 मार्च से शुरू होगा।
पिछले साल बोर्ड ने रिजल्ट के लिए जो समयसीमा निर्धारित की थी, उसी तय समयसीमा में लगभग रिजल्ट जारी कर दिया और यही नहीं, बिना किसी वि’वाद के परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया को भी पूरा किया और किसी अन्य राज्य की बोर्ड के रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड ने परिणाम भी घोषित किया था।
पिछले साल की भांति इस साल भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। बोर्ड के अनुसार इस बार भी परीक्षा परिणाम सबसे अधिक होने की संभावना है और इस बार भी बोर्ड अध्यक्ष द्वारा बोर्ड कार्यालय में ही परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
