रंगोली संभालना चाहती हैं प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि वह सोशल मीडिया को छोड़ने का मन बना रहे हैं. हालांकि कुछ घंटों बाद पीएम ने साफ कर दिया कि वह महिला दिवस के दिन उन महिलाओं को अपना सोशल मीडिया सौंपना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया है.

add १

इस पर बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल चाहती हैं कि वो भी इन औरतों में शामिल हो सकें और एक दिन के लिए पीएम मोदी का अकाउंट  मैनेज करें

रंगोली चंदेल ने प्रधानमंत्री के ट्वीट का रिप्लाई किया है.रंगोली ने ट्वीट में लिखा है, ‘मोदी जी, आपके आलोचकों को कुछ खरी-खोटी सुनाने का मन है, प्लीज मौका दो.’ इसके अलावा रंगोली चंदेल ने अपनी बहन कंगना रनौत को भी नॉमिनेट किया है. उन्होंने जोया अख्तर, मेघना गुलजार और अश्विनी अय्यर को भी नॉमिनेट किया है.

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.