बोधगया टूरिज्म पर पड़ा को’रोना वा’यरस पर असर, 80फीसदी बुकिंग रद्द

दुनियाभर में फैले जा’नलेवा को’रोना वा’यरस की वजह से टूरिज्म व ट्रैवल इंडस्ट्री पर भी काफी खराब असर पड़ रहा है। वा’यरस की वजह से टूरिज्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। चीन और दक्षिण व दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

add १

बोधगया टूरिज्म के प्रत्येक सेक्टर पर इसका नकारात्मक असर पड़ा है। होटल, ट्रैवल व टूर ऑपरेटर, गाइड, दुकानें सभी इससे प्रभावित है। बोधगया में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से ज्यादा श्रद्धालु व टूरिस्ट आते हैं। श्रीलंका, थाइलैंड, वियतनाम व हांगकांग के टूरिस्ट अपनी बुकिंग कैंसिल कराने लगे हैं। चीन के टूरिस्ट भी नहीं आ रहे। इससे जुड़े लोगों का कहना है कि सभी सेक्टर मिलाकर लगभग पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

add

फरवरी-मार्च में थाइलैँड, वियतनाम, हांगकांग, दक्षिण कोरिया जैसे देशों से टूरिस्ट आते हैं। विमान सेवा से थाइलैंड से कम टूरिस्ट आ रहे हैं। फरवरी में पूजा सत्र में भी कम विदेशी श्रद्धालु पहुंचे। मार्च में श्रीलंका के टूरिस्ट आते हैं, लेकिन नहीं आ रहे हैं। विभिन्न गाइडों का कहना है कि टूर कैंसिल की सूचना आ रही है। इससे होली पर्व पर भी असर पड़ेगा। बोधगया की अर्थ व्यवस्था टूरिज्म पर आधारित है। कम टूरिस्ट आने से साल भर की भरपाई कैसे होगी, कहा नहीं जा सकता।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.