को’रोना वा’यरस को लेकर भोजपुरी सिंगर्स ने बना दिए कई गाने

दुनिया को’रोना वा’यरस के खौ’फ में है। चीन के वुहान से शुरू हुआ इस वायरस का प्रकोप  कई देशों तक पहुंच गया है। जहां लोग इस महामारी से निपटने के उपाय तलाश रहे हैं। वहीं, भोजपुरी सिंगर्स ने इस पर अपनी रचनात्मकता दिखाई है। इसे लेकर कई गाने यू-ट्यूब पर रिलीज किए जा चुके हैं, जिनमें से कुछ को भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर्स ने भी आवाज दी है।

इन गानों में से कुछ में वायरस से जुड़े संदेश दिए गए हैं और बचने के उपाय बताए गए हैं तो कुछ में सिर्फ मस्ती दिखाई दे रही है।

add १

खेसारी लाल यादव की आवाज में मौजूद सॉन्ग ‘चीन से आईल कोरोना वायरस’ में संदेश दिया गया है कि वायरस से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाएं और जाड़ा-बुखार होने पर डॉक्टर से चैकअप कराएं।

जीतू जीतेंद्र और फैशन प्रेमी की आवाज वाले गाने ‘कोरोना वायरस आईल इंडिया, सबके उड़ल निंदिया’ में वा’यरस से अलर्ट किया गया है।

वहीं, गुड्डू रंगीला की आवाज वाले होली सॉन्ग ‘लहंगा में वा’यरस कोरोना घुसल बा’ और जेपी यादव के गाने ‘कोरोना वायरस लाईग जैतऊ जवानी में’ जैसे सॉन्ग्स सिर्फ मस्ती के लिए बनाए गए हैं।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading