हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा कटरीना कैफ अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल कटरीना अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन मेे व्यस्त हैं। इसी दौरान कटरीना ने फ्लोरल लहंगा पहने एक आकर्षक फोटोशूट कराया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।
कटरीना ने लहंगे से मैच करता व्हाइट बैकग्राउंड और फ्लोरल प्रिंट वाली बैकलेस चोली पहन रखा है। बता दें कि इस लहंगे को मशहूर डिजायनर सब्यसाची ने तैयार किया है।