को’रोना वा’यरस पर भरोसेमंद जानकारी मुहैया कराने के इरादे से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग सर्विस टिकटॉक जॉइन किया है. टिकटॉक से हाथ मिलाने के पीछे डब्लूएचओ की कोशिश है कि ऑनलाइन फैली गलतफहमियों को दूर करने के साथ-साथ उन्हें बढ़ने से भी रोका जाए.

इस ऐप के जरिये डब्ल्यूएचओ को’रोना वा’यरस के बारे में जागरूकता फैला रहा है. डब्ल्यूएचओ ने अपने अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किये हैं. इन वीडियो के जरिये कोरोना वायरस के संक्र’मण से बचने के तरीके बताये गए हैं. इसके अलावा कैसे मास्क पहनें, कैसे सावधानी बरतें सहित कई तौर तरीके और अन्य उपायों पर चर्चा की गई है.
कोरोनावायरस ने कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसमें 80 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
