
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में होली पर्व के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया गया।

बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहां कि होली का पर्व आपसी भा’ईचारे, सौहा’र्द और पूरी मि’ल्लत के साथ मनाए। उन्होंने कहा कि होली उल्ला’स एवं रंगों का पर्व है जो हमे संदेश देता है कि समाज में आपसी सौ’हार्द बना रहे तथा सभी एक- दूसरे के सुख -दु’ख में साथ रहे। एक दूसरे के भाव:नाओं का आदर करें। इसलिए गुजा’रिश है कि आपसी मि’ल्लत और प्रेम के साथ होली के पर्व को शान’दार तरीके से मनाएं।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला गंगा -जमुना तहजीब का शानदार मिशाल है। उम्मीद है कि हम इस पवित्र परं’परा को अक्षुण्ण रखेंगे। उन्होंने शांति समिति के सभी सदस्यों के सुझावों को बड़े ही गौर से एवं धर्य के साथ सुना और उस पर अमल करने की बात भी कही। डीएम ने स्प’ष्ट लह’जे में कहा कि सभी विभाग इस मौके पर अपने- अपने दायि’त्वों का निर्व’हन गंभी’रता से करेंगे।

उन्होंने कहा कि सामा’जिक सौ’हार्द और भाईचा’रे में बा’धा डालने वाले त’त्वों को ब’ख्शा नहीं जाएगा। जो भी माहौ’ल बि’गाड़ने का प्रयास करेंगे उनके विरु’द्ध स’ख्त का’र्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग, पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, म’द्य नि’षेध और अ’ग्निश’मन विभाग को विशेष रूप से अपने दा’यित्वों के निर्व’हन करने हेतु आ’गाह किया। शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सवा’ल को गं’भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बिजली वि’भाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मेंटे’नेंस के नाम पर अधिक देर तक कटौ’ती ना करें।

उन्होंने कहा कि एक कार्ययोजना बना ले और इस संबंध में उनसे विमर्श करें। कार्यपालक अभियंता, विद्युत द्वारा बताया गया की 9 मार्च से लेकर 13 मार्च तक मेंटेनेंस का कार्य नहीं किया जाएगा और विद्युत की उपल’ब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। वहीं बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक जय कांत ने कहा कि होली के मौके पर सु’रक्षा व्यव’स्था मुकम्म’ल होगी।

सोश’ल मीडिया और अफ’वाह फै’लाने वालों पर पै’नी नि’गाह बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि डी’जे बजाने वालों को चिन्हि’त कर अभी से का’र्रवाई करने का निर्दे’श दिया गया है। ट्रि’पल लो’डिंग पर कड़ी का’र्रवाई की जाएगी। शरा’रती व उपद्र’वी त:त्वों को ब’ख्शा नहीं जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों को एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि धा’र्मिक स्थलों के आसपास एह’तियातन विशेष सु’रक्षा व्य’वस्था रखी जाए।

वही होलिका दहन के लिए चि’न्हित स्थलों का सं’युक्त रूप से नि’रीक्षण करने के भी टा’स्क दिए गए ताकि किसी तरह की असह’ज स्थिति उत्प’न्न होने की संभावना नहीं रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी अपील की गई कि कहीं भी परे:शानी हो तो प्रशासन को अवश्य सू’चित करें। जिले में अ’मन बहा’ल करने को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ हैं।

शांति समिति की बैठक में शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ -साथ माननीय जिला परिषद अध्यक्ष, नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त उज्जवल कुमार सिंह, एडीएम राजस्व, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार, अनुमंडल अधिकारी पश्चिमी अनिल कुमार दास, सभी एसडीपीओ, शहरी और ग्रामीण थानाध्यक्ष, सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी कमल कुमार सिंह और सभी महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

