बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू के ‘थप्पड़’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर लगातार धीमी होती जा रही है। यहां तक कि फिल्म बजट के करीब भी नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन में उतार चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि इस फिल्म की कहानी को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है लेकिन कलेक्शन में इजाफा नहीं दिख रहा है।

‘थप्पड़’ ने छठे दिन अनुमान के मुताबिक 1.5 से 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘थप्पड़’ ने पहले दिन 3.07 करोड़, दूसरे दिन 5.05 करोड़, तीसरे दिन 6.54 करोड़, चौथे दिन 2.03 करोड़ और पांचवें दिन 2.21 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से तापसी पन्नू की ‘थप्पड़’ अभी तक कुल 20 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की कुल रिलीज लागत 30 करोड़ है।

इसमें 23 करोड़ रुपये फिल्म की मेकिंग और सात करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार प्रसार में हुआ खर्च शामिल है। इस फिल्म को भारत में 2300 और ओवरसीज में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।