मानुषी छिल्लर अपनी खूबसूरती की पताका पूरी दुनिया में लहरा चुकी हैं। अब वो बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। मानुषी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर मानुषी काफी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी को लेकर मानुषी छिल्लर का कहना है कि वे बचपन से ही पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की स्टोरी में इंट्रेस्ट रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह एक संयोग की बात है कि उनकी पहली फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसमें वे बचपन से ही इंट्रेस्टेड थीं। बता दें कि मानुषी छिल्लर को यशराज फिल्म्स की अब तक की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला है। मानुषी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोज़िट नजर आएंगी।

अक्षय कुमार इस फिल्म में निडर और पराक्रमी हिंदू राजा पृथ्वीराज चौहान के रूप में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी इस फिल्म में संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। मानुषी बॉलीवुड में इस साल की सबसे ज्यादा अधिक मांग किए जाने वाले चेहरों में से एक हैं। इस समय में मानुषी को ही न्यूकमर के रूप में इतनी बड़ी लॉन्चिंग मिली है।