सलमान और चैनल के पक्षपात करने के सवाल पर सिद्धार्थ ने दिया ये जवाब

सिद्धार्थ शुक्ला के ‘बिग बॉस’ जीतने के बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई थी। चैनल पर पक्षपात करने का आ’रोप भी लगा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला से कई सवाल पूछे गए। इस दौरान सिद्धार्थ से ये भी पूछा गया कि क्या सलमान खान ने उनका फेवर किया था। जवाब में अभिनेता ने जो बात कही वो आपको चौंका सकती है। सिद्धार्थ शुक्ला ने ये बातें स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान कहीं।

सिद्धार्थ ने सलमान खान के फेवर करने पर कहा- ‘मुझे नहीं लगता। कई बार नॉमिनेशन में डाला गया। सलमान खान मुझ पर हमेशा सख्त रहे हैं। मुझे झगड़े के लिए उकसाया गया फिर मैंने रिएक्ट किया लेकिन मुझे ही नॉमिनेट किया गया।’ सिद्धार्थ ने आगे कहा- ‘मुझे ही ज्यादा सफर करना पड़ा।

add १

हमेशा क्लास मेरी ही लगी। मुझे दिक्कत आई, मुझे कहना चाहिए मेरे साथ पक्षपात हुआ। लोगों के साथ उनके सपोर्ट सिस्टम रह रहे थे। तो मेरे साथ कोई नहीं था। मुझे बाहर से आई किसी भी जानकारी से ना ही खुशी मिली ना ही खराब लगा। मैं ऐसा इंसान हूं जब तक मुझे खुद ना पता चले तो मैं चीजों को लेकर कोई राय नहीं बनाता।’

इस इंटरव्यू में सिद्धार्थ से ये भी पूछा गया कि चैनल पर कुछ लोगों ने पक्षपात करने का भी आरोप लगाया। इस पर अभिनेता ने कहा- ‘हारने के बाद लोगों को कुछ तो कहना है इसलिए वो जानबूझकर ऐसे बयान दे रहे हैं। चैनल कैसे पक्षपात कर सकता है।’

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading