कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा 2019-20 (CHSL) टियर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है।
एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) टियर-1 परीक्षा 2019-20 देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 16 मार्च, 2020 से 27 मार्च, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। वहीं टियर-2 परीक्षा का आयोजन 28 जून, 2020 को किया जाएगा।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती की प्रक्रिया 03 दिसंबर, 2019 से 10 जनवरी, 2020 तक चलाई गई थी।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड :
1 : सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2 : होमपेज पर दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें
3 : अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें, और लॉगिन बटन पर क्लिक करें
4 : उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
5 : उसे डाउनलोड करें, एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें
