भारत में TikTok सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया एप है। अपने एप को लोकप्रियता को देखते हुए टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस नए फीचर्स भी समय-समय पर पेश करते रहती है, वहीं अब कंपनी ने भारत में अपना एक नया म्यूजिक एप Resso लॉन्च किया है।
बाइटडांस के Resso एप का सीधा मुकाबला जियो म्यूजिक, गाना, स्पॉटिफाई जैसे म्यूजिक एप से होगा। बाइटडांस ने Resso एप को सोशल म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप नाम दिया है। Resso एप की खासियत यह है कि इसमें गाना सुनने के अलावा आप खुद ही कैरोअके के साथ गाना गा भी सकते हैं।

गाने के लिए आपको कई सारे म्यूजिक ट्रैक और लिरिक्स मिलेंगे। इस एप पर यूजर्स अपने कंटेंट भी शेयर कर सकेंगे और कॉमेंट कर सकेंगे। लिरिक्स म्यूजिक के साथ डिस्प्ले पर दिखेगा जिसकी मदद से यूजर्स अपना गा सकेंगे।
अभी तक किसी म्यूजिक एप में लिरिक्स की सुविधा नहीं है। ऐसे में रेसो को इसका फायदा मिल सकता है। इसमें जिम, रिलैक्स जैसे कई मोड्स भी दिए गए हैं। Resso म्यूजिक एप में किसी गाने पर किया गया कॉमेंट पब्लिक होगा, जिसे कोई भी देख सकेगा।
