#MUZAFFARPUR पुलिस लाइन का रेंज आईजी द्वारा वार्षिक नि’रीक्षण, कई मु’द्दों पर विमर्श 

WhatsApp Image 2020-03-05 at 17.20.30 (4)

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : गुरुवार को तिरहुत रेंज के आईजी गणेश कुमार ने वार्षिक नि’रीक्षण पर सुबह पुलिस लाइन में परेड का नि’रीक्षण किया और सलामी-मार्चपा’स्ट के बाद लाइन का नि’रीक्षण किया. पुलिस श’स्त्रागार, स्टोर से लेकर वाह’नों से संबंधित जां’च पड़ताल की साथ ही लाइन के विभिन्न बैर’कों का नि’रीक्षण किया एवं व्यवस्था को संतो’षजनक बताया.

WhatsApp Image 2020-03-05 at 17.20.30
राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशानुसार एके47 से लै’स सुर’क्षा में तैनात अंगर’क्षकों से एके 47 वापस लेने के आदेश के मद्देनजर श’स्त्रागार में जवानों द्वारा अब तक जमा एके 47 का मि’लान करते हुए शस्त्रागार में उपलब्ध श’स्त्रों की संख्या और रिज़र्व हथि’यारों की गण’ना भी की. निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार ने सामानों के स्टॉ’क रजि’स्टर से उपलब्ध सामानों का मिलान किया. इसके बाद ट्रे’निंग कर रहे प्रशि’क्षणरत आर’क्षियों से भी जानकारी ली.

WhatsApp Image 2020-03-05 at 17.20.30 (2)

इसके बाद उनके आवा’सों को देखा और नियमित सफा’ई करने के निर्देश दिए.  नि’रीक्षण के क्रम में उन्होंने लाइन के जवानों को चु’स्त – दुरू’स्त और स’तर्क रहने का निर्देश दिया. लाइन के निरीक्षण के बाद रेंज आईजी श्री कुमार ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमितेश कुमार, परीक्ष्यमान सहायक पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, मेजर सार्जेंट साबिर हुसैन के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए.

WhatsApp Image 2020-03-05 at 17.20.30 (5)

नि’रीक्षण उपरांत समीक्षा बैठक के दौरान आईजी श्री कुमार ने कहा की जवानों को अव’काश लेने में किसी तरह की परेशा’नियों का सामना न करना पड़े, इसकी समु’चित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बल देते हुए कहा की किसी भी तरह की विभागीय का’र्रवाही के दौरान आदेश-निर्देश की प्रति सम्बंधित व्य’क्ति को व्यक्तिगत प्राप्त हो’नी चाहिए. बैठक के दौरान विगत 3 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के स्थानांत’रण करने हेतु समीक्षा भी की.

WhatsApp Image 2020-03-05 at 17.20.30 (1)
समीक्षा बैठक के दौरान कुछ नामों का भौतिक स’त्यापन किया गया की एसएसपी द्वारा किसी पुलिसकर्मी को अवार्ड या स’जा दी गई है तो इसका विवरण द’ण्ड पंजी या पुरस्कार पंजी में दर्ज है या नहीं, अगर दर्ज है तो उक्त पुलिसकर्मी के सर्विस बुक में इसका जि’क्र किया गया है या नहीं. प्रत्येक रि’कॉर्ड को क्रॉसचेक करते हुए उनका मि’लान किया गया.

add १

जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों को स’ख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनता अपने को सुर’क्षित महसूस करें ऐसा मा’हौल बनाया जाना चाहिए. बैठक के उपरांत पुलिस मिटिंग का भी आयोजन किया गया. बैठक में पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आईजी श्री कुमार को लाइन के जवानों हेतु (क्वार्टर) आवास की क’मी समेत कई सम’स्याओं से अवगत कराया.  साथ ही पुलिस लाइन परिसर में जलज’माव की स्थिति भी बताई, हालाँकि जलज’माव से मुक्ति हेतु निविदा निकाली जा चुकी है, और तेजी से इस पर का’र्य भी हो रहा है.

add

वहीं पुलिस लाइन के जवानों हेतु आवास निर्माण के लिए बिहार राज्य पुलिस भवन निर्माण निगम से इस मुद्दे पर बातचीत करने की बात कही. सभी की सम’स्याओं को सुनने के बाद पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार ने सम’स्याओं के जल्द निरा’करण हेतु आश्वा’सन दिया. उपस्थित पुलिस अधिकारियों को होली पर्व के दौरान विशेष सत’र्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा की बीते समय हुए छोटी-मोटी हिं’सक घट’नाओं से सब’क लेकर स’तर्क रहने की आव’श्यकता है.

Ad_1DPS_25X33_2Tarunabha_15sub1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading