कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने को’रोना वा’यरस को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने संसद के दोनों सदनों में वा’यरस को लेकर बयान दिया था। जिसपर ह’मला करते हुए गांधी ने कहा कि सरकार इस सं’कट से निपटने के लिए कार्य योजना बनाकर उसे सार्वजनिक करे।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि भारत सरकार के तहत को’रोना वाय’रस नियंत्रित है। यह उसी तरह है कि टाइटैनिक का कैप्टन यात्रियों से कह रहा हो कि घ’बराइए नहीं क्योंकि यह जहाज डूब नहीं सकता। अब समय है कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए ठोस संसाधनों के जरिए एक कार्य योजना बनाए और उसे सार्वजनिक करे।’
हर्षवर्धन ने गुरुवार को इस विषय पर दोनों सदनों में दिए अपने बयान में स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी दी।
