बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘बागी 3’ कल यानी 6 मार्च को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। इसलिए फैंस को इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म रिलीज होने से पहले टाइगर श्रॉफ ने अपने फैंस को खुश करते हुए एक और पोस्टर रिलीज दिया।

टाइगर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ‘बागी 3’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें सभी एक्टर्स काफी धमाकेदार किरदार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में रितेश देशमुख लहूलुहान नजर आ रहे हैं। वहीं, टाइगर भी पोस्टर में चोटिल दिख रहे हैं।

श्रद्धा का लुक पोस्टर में काफी सिंपल दिया गया है। टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख के अलावा इस पोस्टर में अंकिता लोखंडे, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत हैं। इस फिल्म के ट्रैलर को भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है।