को’रोना वा’यरस को लेकर पटना अलर्ट पर है. विदेशों से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. चीन, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग आदि देशों से आने वालों में अगर सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखते हैं तो उसे निगरानी में लेकर जांच करवायी जा रही है.
को’रोना प्रभावित देशों से हाल में लौटने वालों में अगर कोई लक्षण नहीं भी है तो भी एहतियात के तौर पर पटना एयरपोर्ट पर ही डॉक्टरों की टीम पूछताछ कर रही है.
इन यात्रियों से एयरपोर्ट पर ही फॉर्म भरा कर जरूरी सूचनाएं मांगी जाती हैं. डॉक्टर अगले 14 दिनों तक रोजाना फोन कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछ रहे हैं. विदेशों से आये सात लोगों पर अब तक निगरानी रखी गयी थी.

जिसमें से पांच के 14 दिन पूरा होने पर निगरानी खत्म कर दी गयी है वहीं दो पर अब भी नजर है. ये दोनों पटना के रहने वाले हैं .
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद सिविल सर्जन कार्यालय ने जिले में कोरोना को रोकने के लिए कई कदम उठाये हैं. सभी आशा और एएनएम को इसको लेकर जागरूक किया गया है.
उन्हें निर्देश दिया गया है कि स’र्दी, खां’सी, बु’खार जैसे लक्षण वाले लोगों की जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल भेजे. पटना एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर इसके प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर भी लगाये गये हैं. को’रोना से बचाव के लिए सिविल सर्जन कार्यालय ने पर्याप्त मात्रा में जांच कीट, डॉक्टरों की पहनने वाली ड्रेस, दवा और मास्क स्टोर किया है.
