76 वर्ष की उम्र में अपने बोल्ड लुक से सबको हैरान करने वाली काजोल की मां तनुजा की तस्वीरें खुद उनकी बेटी ने शेयर की हैं। कल यानी की 3 मार्च को काजोल की बहन तनीशा का जन्मदिन था। जिसके जश्न की तस्वीरें तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में तनीषा से ज्यादा लाइमलाइट उनकी मां ने लूटी है।

अभी तक 60 साल की अभिनेत्रियों में सबसे ज्यादा बोल्ड लुक में नीना गुप्ता ही नजर आती रहीं हैं। हांलाकि अब नीना गुप्ता से एक कदम आगे बढ़ते हुए काजोल की मां की तस्वीर नजर आई है। जिसमें वो अपनी बेटी के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रहीं है। एक तस्वीर में अपनी बेटी तनीषा और उनकी सहेलियों के साथ खड़ीं हैं। जिसमें तनीषा ने स्काई ब्लू रंग की बिकनी पहनी है तो वहीं मां तनुजा नीले रंग का प्रिटेंड स्विम सूट पहने नजर आ रही हैं।
तनीषा अपनी मां के साथ एक रिजॉर्ट में बर्थ डे सेलिब्रेट करने पहुंची थी। एक दूसरी तस्वीर में सफेद रंग के शार्ट में खड़ी तनीषा के साथ तनुजा प्रिंटेड कुर्ता पहने नजर आ रही हैं।
