#MUZAFFARPUR : स्नातक निर्वाचन एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर प्रमण्डलायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रें’सिंग

WhatsApp Image 2020-03-06 at 15.20.57

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : प्रमंडलीय आयुक्त, पंकज कुमार के द्वारा स्नातक निर्वाचन एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर आवश्यक निर्दे’श दिया गया।

स्नातक निर्वाचन से संबंधित सहायक मतदान केंद्र के गठन एवं प्रस्ताव की समीक्षा की गई। मुजफ्फरपुर प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा निर्दे’शित किया गया कि निर्वाचन के तै’यारी के क्रम में प्रत्येक मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कर लें एवं सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें ताकि सभी निर्वाचकों को न्यूनतम बुनि’यादी सुवि’धा उपलब्ध हो।

add १

उन्होंने कहा कि चुनाव मतपत्र से कराई जाएगी। अतः सभी जिले बै’लट बॉक्स की उपल’ब्धता का आकलन कर ले एवं इस संबंध में आवश्यक तैयारी स-समय करना सुनिश्चित करें। मतदा’न सामग्री की आवश्यकता का भी आकलन कर लें एवं कर्मियों की नियुक्ति के लिए डेटाबेस को अद्धतीकृत कर दिया जाए । उन्होंने कहा कि मतदान दल के परिवहन के लिए वाहनों की आवश्यकता होगी। अतः सभी जिलों को निर्देश दिया गया कि विभागीय वाहन का ही उपयोग इस निर्वाचन में किया जाए तथा अग्रिम रूप से ऐसे वाहनों को चिन्हित कर लिया जाए।

add

दिव्यांग निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र पर की जाने वाली व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित हो इस आशय का भी निर्देश दिया गया ।इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष का गठन, एमसीसी अनुश्रवण के लिए टीम का गठन, सुरक्षाबलों की आवश्यकता एवं उपलब्धता की स्थिति, कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, बै’लट बॉक्स की उपलब्धता, सतत अद्धती करने कब क्रम में प्राप्त ऑफलाइन/ऑनलाइन आवेदनों का निस्तार आदि को लेकर भी निर्देश दिए गए।

Tarunabha_15

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के मौके पर आईजी तिरहुत प्रक्षेत्र गणेश कुमार, जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक जय कांत, आयुक्त के सचिव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार एवं पश्चिमी अनिल कुमार दास, उप निदेशक जनसंपर्क कमल सिंह भी उपस्थित थे।

Ad_1DPS_25X33_2sub1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading