बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभाग में संचालित पीजी डिप्लोमा इन ङ्क्षहदी इन मास कम्युनिकेशन कोर्स में नामांकन शुरू हो गया है। कोर्स के डायरेक्टर डॉ.सतीश कुमार राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हिंदी विभाग में 40 सीटों पर पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई होती है।
सत्र-2020-21 के लिए इसमें नामांकन शुरू हो गया है। किसी भी संकाय या विषय से स्नातक पास करने वाले विद्यार्थी इस कोर्स में नामांकन ले सकते हैं।

पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन कोर्स के लिए 12000 रुपये फी है। विद्यार्थी इसे दो किस्त में जमा कर सकते हैं। डॉ.सतीश कुमार राय ने बताया कि इस कोर्स में नियमित कक्षा का संचालन होता है। साथ ही विद्यार्थियों को कार्यशाला के माध्यम से रचनात्मकता से अवगत कराया जाता है।
पीजी हिंदी विभाग से तीन पत्रिकाएं निकाली जाएंगी। इसको लेकर कार्य शुरू हो गया है। डॉ.सतीश कुमार ने बताया कि विभाग के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारिका निकाली जाएगी। इसमें विभाग का पूरा इतिहास समाहित होगा।
